एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौत
मथुरा, मई 25 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से मोरचरी भिजवा दिया है। थाना मांट पुलिस के अनुसार घटना 24 मई 2026 की रात करीब 8 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा से नोएडा साइड माइल स्टोन 98 के समीप अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक को शुक्रवार रात नोएडा से आगरा साइड और शनिवार शाम 4 बजे भी एक्सप्रेस-वे पर घूमते देखा गया था। गश्ती दल ने उसे एक्सप्रेस-वे से नीचे उतार दिया था, लेकिन वह दोबारा एक्सप्रेस-वे पर आ गया और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.