कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं क्रय प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। तहसील छिबरामऊ के ग्राम डडौना में प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावित किसानों से लगातार संपर्क कर पारदर्शी एवं सुगम तरीके से भूमि बैनामे की कार्रवाई कराई जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याओं का समाधान भी कर रही है। परियोजना के तहत कुल 22.780 हेक्टेयर भूमि का क्रय किया जाना प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अब तक 13.3 हेक्टेयर भूमि का सफलतापूर्वक क्रय किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- आगरा-पूर्वाचल ...