लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी.गोयल प्रदेश में चल रहे एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। श्री गोयल गुरुवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संचालित विभिन्न एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, औद्योगिक क्लस्टर्स तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

परियोजनाओं की समीक्षा उन्होंने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे एवं जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे के टेण्डर फाइनलाइजेशन की समय-सीमा 15 अक्तूबर, चित्रक...