सहरसा, अगस्त 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे ने रफ्तार पकड़ ली है। सहरसा जिला के चार अंचल से होकर गुजरने वाली ग्रीन फिल्ड के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया है जिस अर्जनाधीन भूमि के वर्तमान स्वरूप (किस्म) प्रकार का वर्गीकरण होने लगा है। ताकि भूमि के किस्म के अनुसार भूमि मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। भारतमाला परियोजना फेज-2 अन्तर्गत पटना-पूर्णियां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे) के निर्माण हेतु सहरसा जिला के अन्तर्गत 4 अंचल के 29 मौजों में अर्जनाधीन भूमि के वर्तमान स्वरूप प्रकार का वर्गीकरण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पांच सदस्यीय उचित प्रतिकर, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति का गठन किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पत्र के आलोक में एन एच अधिनियम 1956 एवं रेलव...