जहानाबाद, मई 14 -- घोसी निज़ संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के निमिया बीघा गांव के समीप से एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान उपयोग आने वाला सामग्री को चोरी करते एक युवक को ऑटो के साथ बुधवार को पकड़ा गया था। इस मामले में एक्सप्रेस वे निर्माण कंपनी के कर्मचारी कैसर जमाल के बयान पर घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गौतम कुमार नामक युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पकड़ा गया युवक काको थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का निवासी बताया गया है। इस संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिक दर्ज करने के बाद गिरफ्तार युवक को कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- हत्या का प्रयास, चोरी व एससी- एसटी मामले के आरोपितों समेत आठ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...