एक्सप्रेस-वे गश्त दल के कर्मचारी को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत
गाजीपुर, जुलाई 22 -- मरदह (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 110 किमी पर देर रात्रि में कासिमाबाद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गश्ती दल के कर्मचारी को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। घायल हालत में कर्मचारी को मऊ में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कंटेनर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गश्ती दल के कर्मचारी पवन कुशवाहा निवासी केलही थाना मरदह को मंगलवार की देर रात कासिमाबाद के पास लखनऊ के तरफ से आ रही तीव्र गति कन्टेनर ने टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ने मौके पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गश्त बोलेरो को भी टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो भी गहरी खाई में गिर गयी। हादसे के दौरान बोलेरो सवार भानुप्रताप सिंह निवासी असलपुर थाना चिरैयाकोट, मऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.