कन्नौज, मई 11 -- कोतवाली क्षेत्र के वनपुरा गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के किनारे पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस शव को मेडिकल काॅलेज के मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार की सुबह परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनी की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के सहनापुर गांव निवासी मनोज यादव (38) पुत्र कर्मवीर यादव सर्राफा व्यवसायी है। उनका एक मकान तिर्वा कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में बना है। यहीं वह अपने परिवार के साथ रहते थे। मनोज अपने पिता कर्मवीर के साथ उमरायपुर्वा गांव में सर्राफा की दुकान किए हुए थे। रविवार की दोपहर वह पिता को दुकान पर बैठाकर अपने मित्र गोवा गांव निवासी शिवा ...