सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता। महानगर सहारनपुर में सिटी बस सेवा शुरू होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर शहर को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी सौगात मिल चुकी है, वहीं दूसरी ओर करीब दस लाख की आबादी अब भी सार्वजनिक सिटी बस सेवा के अभाव से जूझ रही है। सिटी बस सेवा शुरू करने की कवायद अगस्त 2022 से जारी है। इस दौरान शासन और प्रशासन स्तर पर कई बैठकें हुईं, योजनाएं बनीं और सहारनपुर को 25 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। इन बसों के संचालन के लिए मानकमऊ रोड पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कराया जा चुका है। यह भी पढ़ें- कहां जाएगी डबलडेकर बस, बोर्ड नहीं लगने से यात्री बेबस बावजूद इसके बसों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। शुरुआती चरण में बसों की डिलीवरी लगभग तय मानी जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.