सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- कूरेभार। जिले से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की साक्षी बनेगी। अगले सप्ताह यहां फाइटर जेट और लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को फिर एक बार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। यूपीडा के अवर अभियंता इमरान ने बताया कि आगामी सप्ताह में हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास का प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की इस हवाई पट्टी पर वायुसेना ने सफल अभ्यास किया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस बार भी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.