बिल्ल्होर, अगस्त 14 -- बिल्हौर,संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अरौल के पास गुरूवार भोर पहर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। एसओ अरौल ने फोर्स के साथ जाकर छह घायल सवारियों को सीएचसी बिल्हौर भेजा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। एसओ अरौल विनय तिवारी ने बताया कि गुरूवार भोर पहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जयपुर से गोरखपुर सवारियों से भरी डबलडेकर बस जा रही थी। आगरा के थाना बल्केश्वर निवासी विजय सिंह बस को चला रहा था। अरौल के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सर्विस रोड पर पलट गई। जिससे सवारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एसओ अरौल फोर्स के साथ आनन-फानन मौके पर पहुंचे। बस में 43 सवारियां थीं। जिसमें आंधप्रदेश के कॉटनकुड़ी की शाइदा, सिद्वार्थनगर की श्री सिंह, अंबेडकर नगर का राजन, ...