बिल्ल्होर, अक्टूबर 3 -- एक्सप्रेस-वे अरौल में एंबुलेंस पलटी, दो जख्मी बिल्हौर,संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अरौल के पास शनिवार दोपहर को एक प्राइवेट एंबुलेंस दूसरे वाहन से टकराकर पलट गई। एंबुलेंस में मौजूद दो लोग जख्मी हो गए। एसओ अरौल विनय तिवारी ने बताया कि गुजरात से ईश्वरभाई और माहेश्वरी प्राइवेट एंबुलेंस से एक शव को बहराइच ले गए थे। वापस लौटने पर एक्सप्रेस-वे स्थित अरौल के पास एक वाहन से टकराकर एंबुलेंस पलट गई। दोनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों को युपिडा एंबुलेंस से तिर्वा कन्नौज मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त एंबुलेंस पुलिस थाने ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...