मथुरा, मार्च 19 -- थाना नौहझील पुलिस व एएनटीएफ यूनिट आगरा ने एक्सप्रेस वे बाघई अंडरपास के समीप से मंगलवार रात चेकिंग के दौरान कार सवार को तस्करी को हेरोइन लेकर जाते समय गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 621 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने इसके अलावा पांच लाख रुपये नकदी, आईफोन, हुंडई कार बरामद कर चालान किया। सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम एएनटीएफ यूनिट आगरा को सूचना मिली थी कि हेरोइन की खेप लेकर युवक आगरा की ओर आने वाला है। नौहझील पुलिस टीम व एएनटीएफ यूनिट आगरा टीम रात करीब साढ़े सात बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-64 बाघई अंडरपास के समीप चेकिंग करने लगे। तभी सामने से आ रहे हुंडई कार सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने घेराबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.