एक्सप्रेस वे: दिल्ली का सफर 93 रुपये तक सस्ता, समय आधा हुआ
सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से अब दिल्ली का सफर न केवल 85 से 93 रुपये तक सस्ता हो गया है, बल्कि यात्रा का समय भी लगभग आधा रह गया है। पहले जहां यात्रियों को छह से सात घंटे तक सफर करना पड़ता था, वहीं अब बेहतर सड़क और कम दूरी के कारण यह यात्रा करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है। अब तक सहारनपुर से दिल्ली के लिए रोडवेज बसें मुख्य रूप से वाया देवबंद-मेरठ और वाया रुड़की मार्ग से संचालित होती थीं। लंबा रूट और जगह-जगह लगने वाले जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। वाया देवबंद दिल्ली का किराया करीब 421 रुपये और वाया रुड़की 429 रुपये तक पहुंचता था। लेकिन नए एक्सप्रेस वे के जरिए दूरी कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.