एक्सप्रेस-वे: छोटा हाथी का फटा टायर, डिवाइडर से टकराकर पलटा, लगा जाम
मेरठ, मार्च 31 -- मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को सोलाना गांव के पास मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा छोटा हाथी अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर की रेलिंग से टकराया और एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदा कपड़ों का माल सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। चालक इनाम खान ने बताया कि वह मेरठ से कपड़ों का माल लेकर दिल्ली जा रहा था। सोलाना गांव के पास अचानक टायर फटने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्यूब हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। क्रेन बुलाकर पलटे वाहन को साइड कराया गया। करीब दो घंटे की कड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.