एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठा युवक घायल
गौरीगंज, मई 18 -- अमेठी। जनसाधारण एक्सप्रेस पर बैठा एक युवक किसी सामान से रगड़ लगने से घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने उसका इलाज सीएचसी अमेठी में कराया। हसियावां आरा विहार निवासी तनु उपाध्याय 40 वर्ष पुत्र शिवराम उपाध्याय जनसाधारण एक्सप्रेस से आनंद बिहार जा रहा था। बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन कुछ दूर ही चली थी कि उसका पैर किसी वस्तु से रगड़ गया। जिससे उसका पैर फट गया और खून बहने लगा। ट्रेन जब अमेठी स्टेशन पर खड़ी हुई तब जीआरपी पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। जहां इलाज कराने के बाद परिजन उसे दूसरी ट्रेन से लेकर वापस घर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.