गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- - पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, मेमू भी देरी से पहुंची, दैनिक यात्रियों को हुई अधिक परेशानी गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण गाजियाबाद स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ईएमयू-मेमू भी देरी से पहुंची। इसका सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों पर पड़ा, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई यात्री मजबूरी में दूसरे साधनों से रवाना हुए। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन के साथ-साथ ईएमयू और मेमू भी निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से आई। वहीं, बुलंदशहर तिलक ब्रिज मेमू करीब 50 मिनट, अलीगढ़ दिल...