पूर्णिया, मार्च 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल अन्तर्गत पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड पर जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की वर्षों से लंबित मांग को लेकर गुरूवार को पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर, जिला पदाधिकारी एवं सासंद को भी मांग पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि जिला सीमावर्ती रेलवे स्टेशन होने के कारण सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को 14 किलोमीटर दूर बनमनखी जंक्शन एवं 18 किलोमीटर मुरलीगंज ट्रेन पर सवार होने के लिए जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा महिलाओं, बुजुर्गों, युवतियों, विकलांग को रात के अंधेरे में आवाजाही करने में परेशानी होती है। ट्रेन पकड़ने के लिए आवाजाही में अपराधिक घटनाएं भी घटित हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.