एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
गिरडीह, सितम्बर 6 -- बेंगाबाद। महेशमुंडा-न्यू गिरिडीह रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बघरा के समीप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिघरिया कला निवासी सोहराब अंसारी (45) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह मृतक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह आसनसोल से रांची की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग घटनास्थल से जा चुके थे। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है, जिस कारण इस घटना की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.