लखनऊ, मार्च 2 -- मोहनलालगंज। संवाददाता राधा स्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के लिए मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर दस एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच दिन के अस्थायी स्टॉपेज की सुविधा स्थायी करने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से वाराणसी, हरिद्वार जैसे धार्मिक जगहों पर जाने की सुविधा यहां के लोगों को मिल जायेगी। स्थानीय लोगों ने सांसद आर के चौधरी को पत्रक देकर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की। लोगों के प्रार्थना पत्र पर सांसद आर के चौधरी ने रविवार को रेलमंत्री को पत्र भेजकर इंटरसिटी ट्रेन का मोहनलालगंज में ठहराव की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.