एक्सप्रेस का नाम शहीद चन्द्रशेखर आजाद करने को लिखा पत्र
उन्नाव, जून 14 -- अचलगंज। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे का नाम अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद करने का अनुरोध किया। क्षेत्र के लोग काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे है। नव निर्मित लख़नऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे उन्नाव के बन्थर गांव के आजाद मार्ग चौराहे से शुरू होकर लखनऊ तक जा रहा है। यहां से चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली बदरका की दूरी महज 5 किलोमीटर है। इसके शुभारम्भ की चर्चाएं भी तेज है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा चली आ रही इस मांग को देखते हुए पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने यह मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.