एक्सप्रेसवे-हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी
फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती करेगी। अवैध पार्किंग के साथ-साथ गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने सोमवार को ट्रैफिक थाना के पुलिस कर्मियों के साथ बैठककर केजीपी एक्सप्रेसवे, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-आगरा हाईवे-44 पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। सोमवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई बार वाहन चालक सड़क किनारे, पुल के नीचे, सर्विस रोड या प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.