एक्सप्रेसवे से मिट्टी उठाने पर भड़के किसान, दो घंटे दिया धरना
सहारनपुर, अगस्त 9 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नैनसोब के पास सर्विस रोड से मिट्टी उठाकर किसानों का रास्ता बाधित किए जाने के विरोध में भाकियू टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को नैनसोब अंडरपास के निकट धरना दिया। किसानों ने अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिट्टी उठाने का काम रुकवा दिया। करीब दो घंटे चले धरने के बाद अभियंता सत्येंद्र सिंह के आश्वासन पर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि एक्सप्रेसवे किनारे किसानों के आवागमन के लिए छोड़े गए रास्ते से मिट्टी उठाकर उसे बाधित किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन किसानों की समस्या के लिए आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। जयदीप शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, जबकि एक्सप्रेसवे अथॉरिटी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.