कन्नौज, मई 5 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर जिले के थाना अखंडनगर क्षेत्र के जनौरा गांव निवासी जयशंकर 40 वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने परिवार के साथ कार से नोएडा जा रहे थे। कार में उनके पिता दुर्गा प्रसाद 70 वर्ष, चाचा सदाशिव 55 वर्ष, पत्नी प्रिया तिवारी 38 वर्ष, संध्या शुक्ला 25 वर्ष, पुत्री नंदनी 5 वर्ष तथा माता चिंता देवी 69 वर्ष सवार थीं। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर तीन लोगों की मौत में डंपर चालक गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.