इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कार आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। लखनऊ के खुर्रम नगर स्थित कमला नेहरू नगर निवासी राकेश कुमार अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनकी 50 वर्षीय पत्नी बीना देवी और दो बेटियां व्रतिका व मानसी भी मौजूद थीं। जैसे ही उनकी कार चौबिया थाना क्षेत्र के नगला सवी पूर्वी के पास पहुंची, तभी अचानक आगे चल रहे वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.