गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बटोरने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले रीलबाजों पर गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

खतरनाक स्टंटबाजी सोहना एक्सप्रेसवे पर धुनेला के पास बीच सड़क पर स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद, भोंडसी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक समेत स्टंट करने वाले एक नाबालिग को दबोच लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

वीडियो का प्रभाव सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में भोंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहना एक्सप्रेसवे पर धुनेला के नजदीक एक स्कॉर्पियो को एक्सप्रेसवे के बीचों-बीच बेतरतीब ढंग से खड़ा देखा गया। तेज रफ्त...