एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
आगरा, अप्रैल 19 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दस साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके माता-पिता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पोइया (खंदौली) निवासी पंकज पुत्र हरीबाबू अपनी पत्नी रामसखी व पुत्र कुलदीप(10) के साथ बाइक से फतेहाबाद क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शनिवार की रात 11 बजे के करीब उनकी बाइक थाना डौकी क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलो मीटर 10.8 पर पहुंची तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि पंकज और रामसखी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी की मौत की खबर से दोनों ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.