फरीदाबाद, जनवरी 28 -- नूंह, संवाददाता। जिले फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में गत 23 जनवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बदमाशों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताकर यात्रियों से लूटपाट और मारपीट की थी। पुलिस की जांच में अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यह घटना 23 जनवरी की रात करीब 1:30 से 2:00 बजे की है। दिल्ली निवासी पीड़ित राजू और उनके साथी दिलशाद अपनी गाड़ी में मेडिकल सामान लेकर दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहे थे। घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा से आगे चैनल नंबर 73 के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने सहायता के लिए 1033 और टाटा मोटर्स को कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.