फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- नूंह, केशव भारद्वाज। पिनगवां थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक पिकअप गाड़ी सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा झिमरावट गांव के पास पिलर नंबर 51 के नजदीक हुआ। चालक के झपकी आने या तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे पिकअप गाड़ी सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सवार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की राजस्थान टाेंक जिले के मोहल्ला छावनी निवासी 38 वर्षीय सोराज कीर और 40 वर्षीय हेमराज मेहरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भिजवा दिया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.