उन्नाव, जुलाई 11 -- गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पहला हादसा देवरखेड़ा गांव के पास हुआ। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक निजी स्लीपर बस को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार प्रतापगढ़ जिले के रघुसिंह का पुरवा निवासी सुशील और उनकी बहन खुशबू घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दूसरी घटना नसिरापुर गांव के पास हुई, जहां देवरिया निवासी कृष्ण कुमार वर्मा अपने साथियों के साथ कार से मथुरा जा रहे थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कृष्ण कुमार...