एक्सप्रेसवे पर थार से जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
गुड़गांव, जून 27 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोशल मीडिया रील पर बनाने के चक्कर में युवाओं द्वारा सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार व अन्य गाड़ियों से किए गए खतरनाक स्टंट के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक बिना नंबर की थार को सिटी बस के पास और सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के बीच से खतरनाक तरीके से ड्रिफ्ट करते हुए निकाला जा रहा है। यातायात पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो चालक रफ्तार बढ़ाकर भाग निकला। वहीं, दूसरे वीडियो में रात के समय दो गाड़ियों की हेडलाइट की रोशनी के बीच थार को सड़क पर गोल-गोल घुमाया जा रहा है। इस दौरान पूरा वीडियो दूसरे वाहन से शूट कर रील के रूप में अपलोड किया गया।सोशल मीडिया पर लोग इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.