कन्नौज, अप्रैल 17 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में ड्राइविंग के दौरान आई झपकी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। दोनों घटनाओं में पांच साल की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य करते हुए यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में दोनों हादसों की मुख्य वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है।पहला हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 197 पर रात करीब 3 बजे हुआ। बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के सरैया थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी ऋषभ, गोलू और रोहन कुमार वृंदावन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा ...