एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, दो की मौत
मैनपुरी, मई 28 -- थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 83 के पास गोंडा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया है। गुरुवार की सुबह लगभग 4:10 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चावल लेकर लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहा था। उसके पीछे चल रही डबल डेकर बस जिसमें लगभग 60 से 70 यात्री सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक को नींद आना बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ करहल अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.