सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नानकगढ़ स्थित नानकसर ढाबे के सामने डंपर की चपेट में आकर ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के नानकगढ़ गांव की सर्विस लेन पर भूसे से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर नानकसर ढाबे के पास पहुंचा, तभी एक डंपर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रॉस करते समय जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर हिल गया और उस पर सवार इरशाद उर्फ भूरा पुत्र फैजु निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर उछलकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहा डंपर उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.