एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी बस, चालक समेत आठ घायल
कन्नौज, जुलाई 10 -- तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया। करीब आधे घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद क्रेन और हाइड्रा की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। नई दिल्ली की लक्ष्मी हॉलीडेज कंपनी की बस शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे दिल्ली से लगभग 45 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। बस जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 172 पर तालग्राम टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.