कन्नौज, जुलाई 10 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया, जिसे क्रेन और हाइड्रा की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। नई दिल्ली की लक्ष्मी हॉलीडेज कंपनी की बस करीब 45 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। सुबह करीब 4:15 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 172 पर तालग्राम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार के कारण बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी बस, चालक समेत आठ घायल हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्...