उन्नाव, मार्च 2 -- औरास। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में महिला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हरियाणा प्रांत के जनपद व थाना कैथल के सोगल निवासी मंदीप व उसकी पत्नी मोनी लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से आगरा से अयोध्या जा रहे थे, थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के निकट अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...