एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटा पिकअप
सुल्तानपुर, सितम्बर 30 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे माइलस्टोन 160.5 पर प्लाई लदा पिकअप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। पिकअप में लदी प्लाई सड़क पर बिखर गई। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कपिल देव यादव सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से प्लाई को सड़क से हटाकर पीली पट्टी के अंदर कराया गया। क्रेन की सहायता से पिकअप को भी रास्ते से हटवाया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने चालक को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार पिकअप लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था। चालक की पहचान सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी शिवांक के रूप में हुई है। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.