मैनपुरी, फरवरी 18 -- कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ पुल के निकट पानी में डूबकर मरे दो लोगों की मौत होने के बाद हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पायी। ये एफआईआर कुर्रा थाने के उपनिरीक्षक की तहरीर पर दर्ज की गई है। कुर्रा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में जानकारी दी गई है कि जनवेद पुत्र रघुराज, उदयवीर पुत्र लाल सिंह निवासी अल्लीपुर कुर्रा, तौफीक पुत्र वकील निवासी तखरऊ पानी में डूबे युवक की तलाश में पानी में कूदे थे। लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए, इसके बाद सड़ निवासी राजू पुत्र किशनलाल वहां आया और कहने लगा कि वह पंजाब में तैराकी का पुरस्कार जीत चुका है। वह पानी में डूबे युवक को बचाएगा,...