एक्सप्रेसवे पर घास काट रहे मजदूर हादसे में घायल
इटावा औरैया, सितम्बर 11 -- ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को शाम आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के किलोमीटर 131 कठौतिया गांव के पास ट्रैक्टर में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चला रहा युवक घायल हो गया। एक्सप्रेसवे की लेबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से घास की कटाई कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में राजू और प्रदीप नाम के दो मजदूर गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है। मौके पर याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.