अमरोहा, अप्रैल 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के दूसरे दिन गुरुवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरते दिखे। 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कार व हल्के वाहन टोल बूथ को पार कर गए। टोल बूथों पर बैठे कर्मचारी अपने काम में मुस्तैद दिखे। हाई स्पीड ड्राइविंग के लिए आधुनिक इंटरचेंज टोल सिस्टम पूरी तरह काम करते हुए नजर आए। रफ्तार के नियमों का पालन कराने के लिए एचडी सीसीटीवी कैमरे रात में भी पूरी सटीकता से काम कर रहे थे। रोशनी का भी पर्याप्त इंतजाम दिखा। टोल बूथ रोशनी से जगमग रहे। आठ लेन तक विस्तारित होने वाले छह लेन के इस एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सब कुछ व्यवस्थित नजर आया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज तक तरक्की की नई रफ्तार, बदल जाएगी पश्चिमी यूपी की सूरत यह भी पढ़ें- यूपी में इस हाईवे पर सफर होगा महंगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.