गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप (मालवाहक वाहन) ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस घायलों को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली के वजीराबाद थानाक्षेत्र में जगतपुर गाँव में रहने वाले संजय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह 31 अगस्त को 22 वर्षीय पुत्र निखिल के साथ बाइक पर जनपद बागपत में दवाई लेने गए थे। उनके दूसरे बेटे नितिन ने बताया कि घर लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे स्थित टोल प्लाजा से आगे विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक वाहन चालक ने टक...