फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर लगने से चालक और सहायक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता आशीष कोहली ने बताया कि उनका ट्रक पंक्चर हो गया था। चालक फरहान और सहायक अफजल टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से एक अन्य वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक अन्य ट्रक भी टकरा गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...