फरीदाबाद, जून 14 -- नूंह/फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को खड़े वाहन की वजह से हुए हादसे ने एक बार फिर इस एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। यहां खड़े वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं, लेकिन टोल वसूल रहीं कंपनियां और पुलिस इन वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलावा केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े हो रहे मालवाहक वाहन भी आफत बने हुए हैं। सड़क किनारे पंक्चर की दुकानें और अस्थायी रूप से लगाए गए अन्य ढाबे और दुकानों की वजह से कई बार वाहन खड़े हो जाते हैं। इनमें अधिकांश ट्रक आदि भारी वाहन होते हैं। जिससे यातायात तो प्रभावित होता ही है। केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब वाहनों के लिए अलग लेन की व्यवस्था नहीं है। इस वजह...