उन्नाव, अगस्त 19 -- गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास पार्किंग लेन में खड़े मिनी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर जा घुसा। हादसे में मिनी ट्रक के परिचालक की मौत हो गई। वहीं, कंटेनर चालक हालत गंभीर में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक की महज पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद कन्नौज के गुना निवासी 25 वर्षीय गोपाल पुत्र रमेश मिनी ट्रक पर परिचालक के रूप में काम करता था। मंगलवार को वह मिनी ट्रक में आलू लादकर भोगांव से जौनपुर जा रहा था। ट्रक को कानपुर जिले के अरौल क्षेत्र के इंदलपुर निवासी अभिषेक चला रहा था। मिनी ट्रक में मालिक शफीक और आलू व्यापारी भूपेंद्र सिंह भी सवार थे। मंगलवार शाम करीब 5:...