एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसा 12 चक्का ट्रक, चालक-परिचालक गंभीर घायल
उरई, अगस्त 30 -- जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किमी 211 के पास शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 चक्का ट्रक के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हालत नाजुक होने पर उच्च संस्थान रेफर किया गया है।शनिवार रात जनपद बरेली के ग्राम सीसागढ़ निवासी नावेद जुल्फिकार ट्रक लेकर औरैया से आ रहे थे। किमी संख्या 211 गोहन के पास अचानक ट्रक खराब होने से वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। चालक व परिचालक ट्रक की मरम्मत के लिए फोन करने चले गए।इसी दौरान रात के अंधेरे में औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक के चालक को आगे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 12 चक्का ट्रक के केबिन के परखच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.