कन्नौज, अप्रैल 30 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब खराब होकर खड़ी अर्टिगा कार में पीछे से बस टकरा गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हरियाणा के नूंह जिले के बुढ़ाना निवासी आदिल पुत्र नसरुद्दीन अपने साथी उमर मोहम्मद के साथ अर्टिगा कार से पनीर लेकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तालग्राम थाना क्षेत्र के किलोमीटर 170, मुसाफिरपुर गांव के पास कार के अगले पहिए का चिमटा टूट गया। इसके चलते उन्होंने वाहन को पीली पट्टी में खड़ा कर दिया और जांच करने लगे। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, महिला की मौत, पांच घायल इसी दौरान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के इदरीशपुर निवासी बस चालक नोमान पुत्र शकील दिल्ली से 44 यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.