शामली, फरवरी 26 -- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे अधिकारिक रूप से संचालित भी नहीं हुआ है कि इससे पहले ही इस पर वाहनों का संचालन धड्डल्ले से जारी हो गया है। मंगलवार को बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर गोगवान गांव के पास अचानक आवारा कुत्ता आने से बाइक सवार एक युक की मौत हो गयी जबकि उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे की अभी दो दिन पहले ही दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर बाबरी के पास ही एक प्रेमी युगल ने कार में जहर खाकर जान दी थी। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिराल का 20 वर्षीय कर्ण पुत्र कुलदीप अपने ताऊ निरंकार के साथ शाम के समय अपने रिश्तेदारी में ख्यावड़ी गांव जा रहा था। बाइक उसका ताऊ निरंकार चला रहा था। वह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से ख्यावड़ी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे वही वह हिरणवाड़ा से...