कन्नौज, अप्रैल 5 -- तालग्राम, संवाददाता। एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बिहार के बक्सर जिले के सोनीपट्टी थाना क्षेत्र निवासी चालक पीयूष राय पुत्र विश्वनाथ राय अपने परिवार के साथ बिहार से नोएडा जा रहे थे। कार में विश्वनाथ राय, आशा देवी पत्नी प्रदीप कुमार, अंकित एवं कौशांबी राय सवार थे। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 156 के पास पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उछलकर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे के सहायक सुरक्षा अधिकारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.