गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की त्यागी मार्केट निवासी 45 वर्षीय आबिद सोयाबीन चाप सप्लाई का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी हाजरा के अलावा दो बेटे व एक बेटी हैं। वह शनिवार शाम दिल्ली के खजूरी से चाप सप्लाई कर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से गढ़ी कटैया चौक की ओर आ रहे थे। गढ़ी कटैया चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.