नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में एक्सप्रेसवे पर लोग यातायात नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। जिससे दूसरों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। कहीं प्रतिबंध के बावजूद चालक दोपहिया वाहन चला रहे हैं। कई जगह लोगों का वाहनों को गलत दिशा में दौड़ाना आम हो गया है। इन पर अंकुश लगाने के दावे बेबुनियाद दिखाई दे रहे हैं। इन उल्लंघनकर्ताओं को नहीं रोका गया तो सहारनपुर जैसा हादसा दिल्ली में दोहरा सकता है। हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आए तथ्यों पर पेश है रिपोर्ट...

कट पर निगरानी की कमी से हो रहा उल्लंघन स्थान : गाजीपुर एमसीडी टोल प्लाजा समय : सुबह 11:30 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहनों का चलना आम है। गाजीपुर एमसीडी टोल के आगे बने कट से बड़ी संख्या में दोपहिया चालक सराय ...